फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two girls missing four days ago recovered

चार दिन पहले लापता हुई दोनों छात्राएं बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two girls missing four days ago recovered
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में छात्राओं से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जाती हैं। छात्राएं चार दिन पहले ट्यूशन से नहीं लौटीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने दोनों छात्राओं को बुधवार रात बरामद कर आरोपी राशिद व इस्तकार निवासी कांधला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

सांड़ पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
कांधला। गांव किवाना में आवारा गोवंश को धारदार हथियार से हमला करके घायल करने पर ग्रामीणों में रोष है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव किवाना में एक सांड़ को संजीव नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के ही लोगों ने मौके पर हंगामा करके पुलिस को बुला लिया। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed