फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two girl students selected for national level competition

राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो छात्राओं का चयन

Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two girl students selected for national level competition
शामली। गौतमबुद्धनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शामली की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता दोनों छात्राओं को भारत की नेशनल टीम के लिए चयनित किया गया है। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि 13, 14 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा प्रांशु मलिक और अनुष्का ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि चंचल पुंडीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त प्रांशु मलिक और अनुष्का का भारत की नेशनल टीम के लिए चयन कर लिया गया। दोनों छात्राएं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और अतिथि सेना में मेजर सचिन शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed