फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   two deaths in accident

हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 09 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
two deaths in accident
शामली सीएचसी में युवक के शव को देखते पुलिस कर्मी और क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना रोड पर कंडेला इंडस्ट्री एरिया के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी राहुल (24) अपने साथी नीरज (23) निवासी मोहल्ला माजरा शामली के साथ बाइक से कंडेला गांव में मित्र से मिलने गए थे।

वहां से लौटते समय जब वह कंडेला इंडस्ट्री एरिया के पास पहुंचे, तो शामली से कैराना की तरफ जा रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो  गए। सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घायलों  को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। राहुल ने भी मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। घटना के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। बस को पुलिस थाने ले गई। बस कैराना रोड मन्ना माजरा स्थित इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की बताई जा रही है। उधर, कैराना कोतवाली एमएस गिल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed