{"_id":"63444030f9083f5d2f449faf","slug":"two-death-including-girl-student-due-to-rain-and-the-baraatis-had-to-spend-the-night-in-the-forest-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बारिश का कहर, छात्रा समेत दो की मौत, बरातियों को जंगल में गुजारनी पड़ी रात, जानें दूल्हा-दुल्हन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बारिश का कहर, छात्रा समेत दो की मौत, बरातियों को जंगल में गुजारनी पड़ी रात, जानें दूल्हा-दुल्हन का हाल
Mon, 10 Oct 2022 09:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Oct 2022 09:25 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में बारिश का कहर बरप रहा है। जहां एक छात्रा समेत दो की मौत हो गई तो वहीं बरातियों को जंगल में ही रात गुजारनी पड़ी। जानिए दूल्हा और दुल्हन का हाल।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में बारिश से सड़क पर बने गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया और इसमें दबकर स्कूल जा रही कक्षा 11 की छात्रा सुचि अग्रवाल की मौत हो गई। बिजनौर के गांव हमीदपुर में एक मकान का छज्जा गिर गया और उसके नीचे बैठे नरेंद्र सिंह (65) की मौत हो गई। जिले में 12 और मकान गिरे हैं, जिनमें दबकर पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा नदी और मालन नदी खेतों की ओर कटान कर रही है। बढ़ापुर क्षेत्र में नकटा नदी का पानी ग्राम बासोंवाला में कई घरों में घुस गया है। पहाड़ा और ऊनी नदी में पानी आने से एक बरात फंस गई और बरातियों ने जंगल में रात गुजारी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा
विज्ञापन
वहीं दूल्हा और दुल्हन को बढ़ापुर में ही एक परिचित के घर ठहराया गया। बिजनौर में कक्षा एक से 12 तक मंगलवार को भी अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह
मुजफ्फरनगर में बारिश के कारण सोमवार को सरधना के अग्निवीर अभ्यर्थियों की दौड़ भी रोकनी पड़ी। अब यह दौड़ 12 अक्तूबर को की जाएगी।