{"_id":"576c30104f1c1bb576b482e3","slug":"try-to-divide-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समाज को बांटने की कोशिश’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समाज को बांटने की कोशिश’
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एमएलसी सुरेश कश्यप।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सांसद ने पलायन का मुद्दा उठाया, जबकि वह 30 साल से कैराना क्षेत्र मेें राजनीति कर रहे हैं। अब से पहले उन्हें पलायन की याद क्यों नहीं आई।
बृहस्पतिवार को बसपा और कश्यप समाज की ओर से एसटी तिराहे के निकट रजवाड़ा फार्म हाउस में बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप का स्वागत समारोह किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि कैराना के भाजपा सांसद पूर्व में छह बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। अब दो साल से वह भाजपा सांसद हैं। कुछ महीने बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पलायन का मुद्दा उठाकर भाजपा सांसद ने समाज को बांटने की कोशिश की है, मगर जनता समझदार है वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।
उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र पार्टी है, जो हर वर्ग की भलाई में कार्य करती है। समारोह की अध्यक्षता जयपाल कश्यप लिसाढ़ और संचालन डॉक्टर रामलाल सिंह कश्यप ने किया। जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, यशवीर गौतम, प्रदीप सैनी, जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर वीर सिंह गौतम, वेदपाल गहलौत, संजीव जाटव, अखलाक प्रधान, लोकेंद्र, राहुल गुप्ता, विक्रांत बर्मन, नरेंद्र तेजियान, जसवीर कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, डॉक्टर विजय कुमार, लोकेंद्र कश्यप, विपिन आदि मौजूद रहे।