फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   True net machine started investigation of Kovid in Shamli

शामली में ट्रू नेट मशीन से शुरू हुई कोविड की जांच

Sat, 13 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
True net machine started investigation of Kovid in Shamli
शामली में ट्रू नेट मशीन से शुरू हुई कोविड की जांच
विज्ञापन

शामली। कोविड की इमरजेंसी जांच की सुविधा जनपद में शुरू हो गई है। शासन से मिली ट्रू नेट मशीन से पहले दिन चार सैपलों की जांच की गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएचसी में लगाई ऑटोमेटिक मशीन से एक से दो घंटे में सैंपल की जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ने पर शासन ने सभी जनपदों में ट्रू नेट मशीन उपलब्ध कराई है। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि शासन से यह मशीन उपलब्ध हो गई है। इसे सीएचसी शामली में फिलहाल एक कक्ष में चालू कर दिया गया है। पहले दिन चार सैंपलों की जांच की गई। सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके लिए सीएचसी में अलग चैंबर बनाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी तक सभी सैंपलों को जांच के लिए मेरठ भेजा जाता था, जहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ता था। इन सैंपलों में कुछ ऐसे होते है, जिनकी इमरजेंसी जांच होनी होती है। इस मशीन से इमरजेंसी नमूनों की जांच की जाएगी। बाकी सभी सैंपलों की जांच मेरठ में ही होगी। ट्रू नेट मशीन से एक समय में दो सैंपल लिए जाएंगे। एक से दो घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी। इस ऑटोमेटिक मशीन से ई जीन की स्क्रीनिंग होगी। पहली बार में नेगेटिव आने पर उसकी दोबारा जांच की जरूरत नहीं होगी। अगर पहली बार की जांच में सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे कंफर्म करने के लिए इसी मशीन में दूसरे स्टैप की जांच की जाएगी। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उस मरीज का उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की भी होगी जांच
शामली। सीएमओ के मुताबिक सीएचसी में बनाए गए 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड में एक्यूरेट एस्पेरेटरी इलनेस यानि ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में परेशानी होती है और नजला जुखाम वाले जिनमें कोविड के लक्षण होने की संभावना होती है, उन्हें रखा जाता है। इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन में आती है। ऐसे मरीजों की जांच भी ट्रू नेट मशीन से की जाएगी, ताकि उनके सैंपल की रिपोर्ट दो घंटे के अंदर आने पर उनकी सही स्थिति का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed