शामली में बड़ा हादसा: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Shamli News : शामली में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक गन्ने से भरा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के झिंझाना कस्बे में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कस्बा झिंझाना में ऊन मार्ग पर नर्सिंग होम के निकट ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटने से ट्रैक्टर-बुग्गी पर सवार पांच लोग दब गए। हादसे में एक ही परिवार के भाई-बहन और उनकी दादी की मौत हो गई। इस परिवार की महिला और छात्रा गंभीर घायल हो गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग ट्रक से गन्ना हटाने में लग गए। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी व क्रेन से ट्रक को खींचकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ऊन सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लपराना निवासी जोनी का पुत्र (18), पुत्री जानकी (10), जोनी की मां विद्या पत्नी धनवीर (60) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मौके पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम ऊन, सीओ कैराना के अलावा झिंझाना, कैराना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक छा गया।
यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान
बताया गया कि परिवार के लोग गांव से ट्रैक्टर-बुग्गी में सवार होकर झिंझाना में घरेलू सामान खरीदने आए थे। इस दुर्घटना में एक बुलेरो भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव