{"_id":"61f2f0add0db1d252f10b6cd","slug":"tricolor-hoisted-proudly-in-educational-institutions-shamli-news-mrt574855872","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा
विज्ञापन
शामली स्कॉटिस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा
शामली। शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल, कालेजों में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बीएसएम स्कूल में मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह व उपप्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने ध्वजारोहण किया। अध्यापक अंकुर जैन, शिवम छाबडा, अनीता शर्मा, संजय श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, शैली देशवाल, नीरू संगल आदि मौजूद रहे। मेपल्स एकेडमी शामली में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी, निदेशक राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक के माध्यम से किया गया। मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में ध्वजारोहण किया गया। प्रबंधक चेतन मुंजाल, बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर संजय कुमार, डायरेक्टर राकेश पुंडीर, प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी, उप प्रधानाचार्य धीर सिंह व स्टाफ मौजूद रहा। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर, प्रबंधक नितिन, अरविंद टंडन व प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने ध्वजारोहण किया। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली प्रबंधक मुनीश संगल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग, रेणुका शर्मा, सरिता दहिया व पवित्री आदि मौजूद रहे। आरके पीजी कालेज में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया।
जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन बनत में प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या अनुपमा शर्मा और जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, बनत की प्रधानाचार्या नेहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक विवेक संगल, गौरव संगल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व उपप्रधानाचार्य मलूक चंद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में नवनिर्मित मंदिर में मां सरस्वती, मां भारती और ओम स्वरूप की प्रतिमाओं का अनावरण त्रिलोक चंद, चंचल गोयल ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र गोयल, त्रिलोक चंद जैन, सुमित गुप्ता प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया।
वैदिक इंटर कालेज कुरमाली में प्रबंध समिति के सदस्य बाबू वीरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी कैडेट्स एवं सेना के जवानों ने मार्च पास्ट किया। प्रबंध समिति से नितिन गर्ग, कमल गर्ग, विनीत बंसल, निदेशक अंकित गुप्ता, मैनेजर शैंकी नामदेव और बीएसएफ सेना के कमांडेंट रावत ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण हुआ। प्रबंधक नूर नवाज खान और मोहम्मद नवाज खान, प्रधानाचार्या राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।