फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute paid to BKU state secretary in ritual turban

रस्म पगड़ी में भाकियू प्रदेश सचिव को दी श्रद्धांजलि

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to BKU state secretary in ritual turban
गढीपुखता :- के गांव हथछौया में आयोजित शोक सभा में बोलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछौया निवासी भाकियू के प्रदेश सचिव भंवर सिंह तोमर की डेंगू से मौत के बाद शुक्रवार को उनकी रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। हवन-पूजन कर चौधरी भंवर सिंह तोमर की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

रस्म पगड़ी के अवसर पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, एमएलसी विरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के भाई बिल्लू राणा, सहारनपुर सपा जिलाध्यक्ष रूद्र सेन तीतरों, बत्तीसा खाप चौधरी के प्रतिनिधि शौकेंद्र सिंह आदि ने भंवर सिंह तोमर के पुत्र आशुतोष तोमर को पगड़ी बांधी।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा चौधरी भंवर सिंह तोमर एक अच्छे सलाहकार थे। वह हर बिरादरी का फैसला करवाने में माहिर थे। संगठन को उनकी कमी खेलेगी। परिवार वालों के साथ संगठन की भी बड़ी हानि हुई है। जल्द ही इस परिवार को संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन हमेशा इस परिवार की साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा उन्होंने हमेशा समाज और किसानों के लिए संघर्ष किया। वह सभी का सम्मान करते थे। हम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने कहा चौधरी भंवर सिंह तोमर एक सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया। संचालन भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान रसूलपुर ने किया। इस दौरान कंवर सिंह तोमर, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव चौधरी जगपाल गुर्जर, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, भाजपा नेता अनिल चौहान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, ऊन ब्लॉक अध्यक्ष अजय पिंडौरा, प्रधान देवेंद्र तोमर, अरविंद तोमर, भाकियू सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र राणा, भाकियू बागपत जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भाकियू मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाकियू सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed