फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute given to Dargah Malik

दरोगा मलिक को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 05 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 05 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tribute given to Dargah Malik
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बिजनौर में मारे गए उपनिरीक्षक सहजोर सिंह मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव लिसाढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री   संजीव बालियान सहित कई भाजपा नेता पहुंचे। पीड़ित    परिवार ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि सहजोर मलिक की हत्या करने वाले आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


गांव लिसाढ़ निवासी दरयाव सिंह के बेटे दरोगा सहजोर मलिक की चार दिन पूर्व बिजनौर में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। सहजोर मलिक बालावली पुलिस चौकी प्रभारी थे।
विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार भी गांव लिसाढ़ में ही किया गया था। बुधवार को गांव में उनके पैतृक आवास पर तेरहवीं हुई। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने    कहा कि दरोगा सहजोर मलिक की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी से फोन   पर वार्ता कर हत्याभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कराने तथा      मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात कही। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री की तरफ से भी सहायता दिलाने तथा मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिजनौर से आए धामपुर थानाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि दरोगा सहजोर मलिक को बिजनौर जिले के पुलिसकर्मियों की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई है। पीड़ित परिवार को समस्त पुलिसकर्मी अपना एक -एक दिन का वेतन इकट्ठा करके सहायतार्थ देंगे।  


इस दौरान बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक, शामली जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व प्रमुख सतबीर मलिक, राजेंद्र सिंह, सीओ शामली अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, डॉक्टर विकास पंवार आदि लोगों ने शहीद दरोगा के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed