फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trial on 20 for state level women's volleyball and kho-kho

प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल व खो-खो के लिए ट्रायल 20 को

Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trial on 20 for state level women's volleyball and kho-kho
प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल व खो-खो के लिए ट्रायल 20 को
विज्ञापन

शामली। जौनपुर में प्रदेश स्तरीय स्तरीय वॉलीबाल व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रदेश खेल विभाग व खेल संघों के समन्वय से प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 20 सितंबर सुबह 9 बजे से शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मे होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ी निर्धारित किट में ही प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2022 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने सभी खेल प्रतियोगिताओं में लगने वाले प्रमाण-पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed