फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Told about the life and teachings of Hazrat Muhammad

हजरत मोहम्मद के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में बताया

Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Told about the life and teachings of Hazrat Muhammad
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीरत सप्ताह में भाग लेते छात्र - फोटो : SHAMLI
हजरत मोहम्मद के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में बताया
विज्ञापन

शामली, कैराना। अल कुरआन एकेडमी कैराना में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक सीरत सप्ताह का आयोजन किया गया। सीरत सप्ताह में अल कुरआन एकेडमी में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एकेडमी के छात्रों एवं छात्राओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में नातें पढ़ीं और उन पर दरूद व सलाम भेजा गया। उनकी शिक्षाओं के बारे में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ने कहा कि हजरत मोहम्मद संपूर्ण मानवता के पैगंबर हैं। इस देश का निवासी हर इंसान हजरत मोहम्मद से बेपनाह मुहब्बत करता हैं। ऐसे में उन्हें केवल मुस्लिमों का नबी समझना गलत हैं। एकेडमी की छात्रा हबीबा शम्सी ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने एक बार कहा था कि सारी मानवता अल्लाह का कुनबा है। अल्लाह की निगाह में सब से बेहतरीन इंसान वे हैं जो उसके कुनबे के साथ बेहतरीन सलूक करें।
विज्ञापन

एकेडमी के एडमिनिस्ट्रेटर परेवज आलम ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने फरमाया था कि मुझे हुक्म दिया गया है कि जो मुझसे छीने मैं उसे दूं। जो मुझ पर जुल्म करे मैं उसे माफ करूं। एकेडमी के सोशल मीडिया इंचार्ज खावर सिद्दीकी ने सभी छात्रों, छात्राओं की हौसला अफजाई की। सीरत सप्ताह में अब्दुल वाहिद, अब्दुल समद, मोहम्मद अरहम, आफिया, नबा, अम्मार, समीर आदि छात्रों एवं छात्राओं ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed