{"_id":"58a4a08c4f1c1bd357d83f28","slug":"toilets-construction-not-then-power-seased","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण नहीं, तो अधिकार होंगे सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण नहीं, तो अधिकार होंगे सीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम सुजीत कुमार ने थानाभवन ब्लॉक के ग्राम भनेड़ा उद्दा के ग्राम प्रधान को स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालयों का 15 दिनों के अंदर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों का निर्माण अगर समय पर नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान के अधिकार को सीज कर किसी दूसरे सदस्य को दायित्व सौंपा जाएगा।
बुधवार को डीएम सुजीत कुमार ने थानाभवन ब्लॉक के ग्राम भनेड़ा उद्दा, खानपुर, चंदेनामाल का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों की समीक्षा की। ग्राम भनेड़ा उद्दा में शौचालयों के निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग नहीं करने पर बैंक खाता सीज कर रखा है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान शौचालयों के निर्माण में सहयोग नहीं दे रहा है। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान को 15 दिनों के अंदर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम प्रधान को चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के अंदर शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्राम प्रधान के दायित्वों को दूसरे सदस्य को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम भनेड़ा उददा के विद्यालयों में माडर्न शौचालय के निर्माण के निर्देश दिए। ग्राम खानपुर में निर्माणाधीन शौचालयों का निरीक्षण करते हुए अजय कुमार पुत्र राम कुमार ने शौचालय व उसके तालाब में भरवाकर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा था। जिसे देखकर जिलाधिकारी भड़क उठे, तथा विकास खंड अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार को निर्देश दिए कि शौचालय को हटवाकर गृृह स्वामी की भूमि पर बनवाएं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ग्राम खानपुर में जल भराव की समस्याओं के समाधान के लिए हल्का लेखपाल को निर्देश दिए कि नाली की जगह चिन्हित कर ग्राम प्रधान की समस्या का समाधान करें। उन्होंने निगरानी समितियों तथा ब्लाक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालय के निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराकर स्वच्छ भारत मिशन में अपना सहयोग दें। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान परियोजना निर्देशक, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, एडीओ पंचायत मेघराज सिंह, ग्राम सचिव, शिव कुमार, महेंद्र, नीरज, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।
क्षतिग्रस्त छत देखकर डीएम हुए नाराज
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने थानाभवन ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम खानपुर में भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत को देखकर प्रधानाध्यापक को हड़काया कि बच्चों को इस कमरे में रखा गया तो कोई घटना घट गई तो कौन जिम्मेदार होगा। डीएम ने स्कूल की क्षतिग्रस्त छत का तुरंत स्टीमेट बनाकर नई छत का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।