फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Election Result 2022Shamli Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Shamli Election Seat Result: शामली में ईवीएम मेें कैद 30 प्रत्याशियों की किस्मत आज खुलेगी

Thu, 10 Mar 2022 09:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 09:12 AM IST
सार

मतगणना के लिए तीनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। इसके अलावा एक-एक टेबल बैलेट पेपर की गिनती के लिए तीनों विधानसभाओं में लगाई गई है।

विज्ञापन
Shamli Election Result 2022Shamli Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते मतगणना प्रेक्षक। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

शामली में ईवीएम मेें कैद 30 प्रत्याशियों की किस्मत आज खुल जाएगी। मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए तीनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। इसके अलावा एक-एक टेबल बैलेट पेपर की गिनती के लिए तीनों विधानसभाओं में लगाई गई है।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं। मंडी परिसर के 200 मीटर के दायरे पर बैरिकेडिंग की गई है। इस दायरे में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गेट नंबर एक से प्रत्याशी और उनके एजेंट प्रवेश करेंगे। जबकि गेट नंबर दो से मतदान कार्मिक और पुलिसकर्मियों की एंट्री होगी। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि मतगणना की सारी तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को करीब दो बजे तक मतगणना का कार्य समाप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन


शामली विधानसभा के प्रत्याशी
1. तेजेंद्र सिंह-भाजपा
2. प्रसन्न चौधरी-रालोद
3. बिजेंद्र मलिक कुड़ाना-बसपा
4. मोहम्मद अय्यूब जंग- कांग्रेस
5. बिजेंद्र मलिक कुरमाली-आम आदमी पार्टी
6. सुनीता देवी- सर्वजन शक्ति पार्टी
7. अजय-निर्दलीय
8. आसिम-निर्दलीय
9. धुरेंद्र सिंह-निर्दलीय
10. ललित कुमार-निर्दलीय

कैराना विधानसभा के प्रत्याशी
1. मृगांका सिंह- भाजपा
2. नाहिद हसन-सपा
3. अखलाक- कांग्रेस
4. राजेंद्र सिंह-बसपा
5. देवी सिंह-आजाद समाज पार्टी
6. संगीता- आम आदमी पार्टी
7. इसरार-निर्दलीय
8. विजय कुमार-निर्दलीय
9. सेठपाल-निर्दलीय
10. हारून अली-निर्दलीय

थानाभवन विधानसभा के प्रत्याशी
1. सुरेश राणा-भाजपा
2. अशरफ अली खान-रालोद
3. सत्य संयम भूर्यान- कांग्रेस
4. जहीर मलिक-बसपा
5. अरविंद देशवाल- आम आदमी पार्टी
6. इकराम- एआईएमआईएम
7. राकेश कुमार-आजाद समाज पार्टी
8. सद्दाम- एसडीपीआई
9. रमा आदिल- निर्दलीय
10. शेरपाल उर्फ सुधीर उर्फ शेर सिंह- निर्दलीय

शामली सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
310192 209614
पुरूष मतदाता मतदान
169460 114924
महिला मतदाता मतदान
140722 94690
अन्य मतदान
10 0

थानाभवन सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
325686 221005
पुरूष मतदान मतदान
177197 148440
महिला मतदाता मतदान
149170 100779
अन्य मतदान
49 2

कैराना सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
321638 241251
पुरूष मतदाता मतदान
182446 130388
महिला मतदाता मतदान
149171 110875
अन्य मतदान
216

पोस्टल बैलेट की स्थिति
6877 पोस्टल बैलेट हुए थे जारी
4094 पोस्टल बैलेट हुए प्राप्त
1127 पोस्टल बैलेट कैराना में
1244 पोस्टल बैलेट थानाभवन में
1723 पोस्टल बैलेट शामली में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed