{"_id":"62a241d1a3e71116a90b841b","slug":"tobacco-free-535-council-school-premises-in-the-district-shamli-news-mrt592244190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तंबाकू फ्री हुए 535 परिषदीय विद्यालय प्रांगण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तंबाकू फ्री हुए 535 परिषदीय विद्यालय प्रांगण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री रोकने के लिए प्रधानाध्यापकों से जानकारी मांगी है। जिले में कुल 596 विद्यालयों में 535 विद्यालयों ने तंबाकू फ्री विद्यालय प्रांगण होने की जानकारी उपलब्ध कराई है। बीएसए ने बचे हुए 61 विद्यालयों को भी जल्द सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने करीब दस दिन पहले परिषदीय विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विद्यालय स्तर से गूगल फार्म पर कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसका उद्देश्य ये है कि अगर कहीं पर विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पाद की बिक्री हो रही है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इस गूगल फार्म में विद्यालय का नाम, कोड नंबर, नोडल अधिकारी का नाम, फोन नंबर, 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री हो रही है या नहीं। अगर हो रही है तो निकट के थाना या पुलिस चौकी का नाम आदि जानकारी उपलब्ध करानी है।
जिले में कक्षा एक से आठ तक के 596 परिषदीय विद्यालय है। छह जून तक मात्र 14 विद्यालयों द्वारा ही गूगल फार्म भरा गया था। बीएसए ने इस कार्य की गति अत्यंत धीमी होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद इस कार्य में तेजी आई। बृहस्पतिवार की शाम तक जिले में 535 विद्यालयों ने गूगल फार्म भरकर बताया कि उनके विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं हो रही है। बीएसए ने बाकी 61 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जल्द गूगल फार्म भरकर तंबाकू फ्री विद्यालय प्रांगण घोषित किया जा सके।