{"_id":"ac9a3364448e36df54b4085843333648","slug":"to-give-new-direction-to-the-society-saini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को नई दिशा दे गए सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को नई दिशा दे गए सैनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सियासत में ईमानदारी और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए चर्चित रहे पूर्व विधायक मलखान सिंह सैनी की प्रथम पुण्य तिथि पर सर्व धर्म समाज के लोगों ने उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्घाजंलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी ईमानदारी, शांत स्वभाव और सांप्रदायिक सौहार्द से समाज को नई दिशा दे गए।
बुधवार को गांव हसनपुर लुहारी में पूर्व विधायक मलखान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बड़े बेटे आर्येश सैनी और बेटी प्रोफेसर डा. वर्चसा सैनी समेत क्षेत्र भर से आए सर्व धर्म, समाज के सैकड़ाें लोगों ने यज्ञ में आहूतियां दी। लोगों ने उनके बाग में पहुंचकर ही वहां बनी उनकी समाधिस्थल पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रोफेसर डा. महावीर सिंह ने कहा कि बाबू मलखान सिंह वेदों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति काफी सजग थे। उनकी ईमानदारी और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल जिले में सदैव कायम रहेगी। प्रमुख समाजसेवी हाजी सद्दीक मलिक ने कहा कि पूर्व विधायक ने क्षेत्र में हमेशा हिंदू- मुस्लिम एकता और भाईचारा कायम रखने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने ईमानदारी, सरलता से समाज को नई दिशा दी। वक्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग चलने की अपील की। श्रद्धांजलि सभा में उनकी पत्नी चंपा देवी, डा. महावीर सिंह, कर्मवीर सिंह, केपी सिंह, शिवचरण, संजय, सतपाल पाल्ली, सुभाष प्रधान, रणवीर सिंह सैनी, माजिद मलिक, सतीश सैनी, राहुल शर्मा, भूषण, ओमी वाल्मीकि, हामिद आदि रहे।
सोमपाल सैनी, शमशाद मलिक, सुमित सैनी, श्रवण सैनी, असलम अहमद, ओमबीर सिंह, राजपाल सैनी, रामधन कोरी, सुमित पुंडीर, राजकुमार, नरेंद्र सिंह आदि रहे।