{"_id":"62af6eb63f9f91432510b7f7","slug":"timely-disposal-of-garbage-at-dumping-ground-shamli-news-mrt5935019174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग्र ग्राउंड पर कूड़े का समय पर करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग्र ग्राउंड पर कूड़े का समय पर करें निस्तारण
विज्ञापन
मंडलीय नोडल अधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों की ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लखनऊ से आए स्थानीय निकाय के संयुक्त निदेशक एवं मंडलीय नोडल अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि डंपिंग ग्राउंड पर ज्यादा कूड़ा एकत्र न होने दें और समय से उसका निस्तारण किया जाए।
नगर पालिका सभागार में रविवार को नोडल अधिकारी ने जिले के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर निकायों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कलेक्शन सेंटरों पर कूड़ा एकत्र न करें और उसे सीधे डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने की व्यवस्था बनाएं। डंपिंग ग्राउंड पर भी कूड़ा इकट्ठा न होने दें। उसे समय-समय पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने नगर निकायों में सफाई निरीक्षकों के नाम लिखने के निर्देश दिए ताकि लोग सफाई संबंधी समस्या की जानकारी दे सकें। उन्होंने शौचालय, अस्पताल आदि महत्वपूर्ण स्थानों के लिए संकेेतक लगाए जाने के निर्देश दिए।
वहीं, पार्कों और चौराहों का सुंदरीकरण करने और पालिका की आय में बढ़ोतरी के लिए होर्डिंग लगाने के स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने बुढ़ाना रोड पर नाले का, माजरा रोड पर पार्क और झिंझाना रोड पर दीवार पर बनी पेटिंग आदि का निरीक्षण किया। बैठक में नगरपालिका शामली के ईओ सुरेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी के अतिरिक्त नगर पंचायत जलालाबाद और थानाभवन आदि के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने कस्बे की सफाई व्यवस्था परखी
कैराना। संयुक्त निदेशक निकाय गंगाराम गुप्ता कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली के सामने बने पिंक शौचालय का निरीक्षण किया। पिंक शौचालय में पानी, प्रकाश व सफाई व्यवस्था देखी। कोतवाली के सामने, कांधला रोड और पानीपत रोड पर इश्क वाला जोहड़ व बडे़ नालों का निरीक्षण किया। गंदराऊ रोड पर पालिका द्वारा 25 बीघा जमीन पर बनाए डंपिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद कांधला तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। इस जमीन पर ईओ मणि अरोरा की बस स्टैंड बनाने की योजना थी, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों की सहमति नहीं मिलने पर कार्य आगे नहीं बढ़ सका। संयुक्त निदेशक ने कहा कि इस भूमि पर नगर पालिका बसों व टैक्सी के खड़े होने अथवा ठेली रेहड़ी वालों के लिए वेडिंग जोन बनाने हेतु पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से विमर्श करें। उन्होंने कहा कि पालिका को सफाई पर और अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके बाद शासन की अमृत सरोवर योजना के लिए चयनित प्राचीन देवी मंदिर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही देवी मंदिर तालाब के लिए बजट पास कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर जेई सूरज शर्मा, सफाई लिपिक रवींद्र कुमार, अबसार अहमद, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।