{"_id":"6727c43c4e74e28145061a64","slug":"three-riding-a-two-wheeler-without-a-helmet-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131121-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिना हेलमेट दुपहिया वाहन पर तीन सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिना हेलमेट दुपहिया वाहन पर तीन सवारी
Mon, 04 Nov 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। यातायात माह में शहर में हर चौराहे पर पुलिस के सामने ही यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के तीन सवारी खूब दौड़ रही है। पुलिसकर्मी इनको जागरूक करने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जबकि हादसों में रोजाना सड़कें खून से लाल हो रही है।
स्थान दिल्ली रोड
दिल्ली रोड पर स्कूटी पर सवार तीन युवक अजंता चौक से होते हुए दिल्ली रोड की तरफ जा रहे थे। स्कूटी चलाने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया था। अजंता चौक पर किसी भी यातायात पुलिस कर्मी ने इन्हें टोकना तक मुनासिब नहीं समझा।
स्थान विजय चौक
विजय चौक पर बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन पर चार सवारी जा रही थी। विजय चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों व होमगार्ड ने इनको रोका तक नहीं।
विज्ञापन
स्थान झिंझाना रोड
झिंझाना रोड पर बाइक पर बिना हेलमेट के तीन सवारी जा रही थी। यहां भी पुलिसकर्मियों ने इनको न रोका और न टोका।
स्थान कैराना रोड
कैराना मार्ग पर दरोगा बिना हेलमेट के बाइक पर कैराना की तरफ जा रहा था। यातायात माह में पुलिसकर्मी तक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।
बिना हेलमेट वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली