फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested including two solvers on the second day of PET

UPSSSC PET EXAM: पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन दो सॉल्वर समेत तीन दबोचे, खुलेंगे बड़े राज

Mon, 17 Oct 2022 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 08:31 PM IST
सार

पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी दो सॉल्वर समेत तीन दबोचे गए। माना जा रहा है कि ये पूछताछ में बड़े राज खोल सकते हैं।

विज्ञापन
Three arrested including two solvers on the second day of PET
शामली में परीक्षा के दौरान पकड़े गए युवक। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में दो परीक्षा केंद्रों पर दो सॉल्वर पकड़े गए। बाद में पुलिस ने एक अभ्यर्थी भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आदर्श मंडी थाने पर केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से दो सॉल्वर समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़ा गया एक सॉल्वर रेलवे में ट्रैकमैन है और रुड़की में तैनात है।

विज्ञापन

 
शामली में पहली पाली में बीएसएम स्कूल परीक्षा केंद्र पर मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी विकास पुत्र जयपाल निवासी शांतिपुरम गली नंबर तीन नेहरू रोड बड़ौत जिला बागपत के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे देशराज पुत्र रामधारी निवासी गांव बुच्चाखेड़ी थाना कैराना जनपद शामली पकड़ा गया।
विज्ञापन


वहीं वीवी पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान गौरव खोखर पुत्र फेरू सिंह निवासी ग्राम धनान पट्टी थाना छपरौली देहात जनपद बागपत के स्थान पर परीक्षा देने आए समस्तीपुर (बिहार) निवासी अमित पुत्र दीपनारायण को गिरफ्तार किया गया। बाद में गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

10 और 20 हजार रुपये में तय हुए थे सॉल्वर
जिले में रविवार को दूसरे दिन सभी 13 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा हुई। शनिवार को परीक्षा के दौरान जिले में दो परीक्षा केंद्रों पर तीन सॉल्वर समेत पांच युवक गिरफ्तार किए गए थे।

बीएसएम स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक राहुल चौधरी और वीवी पीजी कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक नीना छोकरा की तहरीर पर चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में देशराज निवासी गांव बुच्चाखेड़ी ने बताया कि वह रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है और उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की में तैनात है। विकास के स्थान पर परीक्षा देने के बदले 10 हजार रुपये में सौदा हुआ था। दूसरे सॉल्वर अमित ने बताया कि वह पटना के भिकनापाड़ी राठौर मैथमैटिक्स कोचिंग सेंटर से रेलवे की तैयारी कर रहा है। अभ्यर्थी गौरव खोखर के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसका सौदा 20 हजार रुपये में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

एएसपी ने बताया कि दो सॉल्वर समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें दो सॉल्वर समेत तीन गिरफ्तार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed