फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three accused absconding from police custody, constable suspended

यूपी: सिपाही-होमगार्ड हिरासत में, पूछताछ में खुल सकता है बड़ा राज, पुलिस कस्टडी से फरार हुए थे तीन आरोपी

Fri, 23 Sep 2022 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

तीन आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक सिपाही और होमगार्ड को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Three accused absconding from police custody, constable suspended
तीन आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के चौसाना में लूट की योजना बनाने के आरोप में पकड़े गए दो बदमाशों समेत तीन आरोपी चौसाना पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। इस मामले में रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वहीं, फरार आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी तलाश में चौसाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया है।

विज्ञापन


चौसाना चौकी पुलिस ने बुधवार को लूट की योजना बनाने के आरोप में दो आरोपियों गुफरान निवासी चौसाना व रहीस निवासी माही कोटा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। एक अन्य युवक भी पुलिस की हिरासत में था, जो हवालात से बाहर था। बताया गया कि बुधवार की रात में सिपाही योगेंद्र सिंह सो गया। जबकि होमगार्ड संजय ड्यूटी से नदारद हो गया। इसी दौरान हवालात से बाहर बैठे युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए लॉकअप में बंद बदमाशों को टेबिल से चाबी उठाकर पकड़ा दी। दोनों बदमाश लॉकअप का ताला खोलकर व चाबी से हथकड़ी को खोलकर फरार हो गए। हवालात से बाहर बैठा युवक भी भाग निकला।
विज्ञापन


इस पर एसओ व सीओ कैराना ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही योगेंद्र से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायफल लूटकांड में घायल हुआ था होमगार्ड
दो अक्तूबर 2018 को कमालपुर मंदिर के निकट खालिस्तानी विचारधारा से प्रभावित क्षेत्र के कुछ युवकों ने सिपाहियों पर फायरिंग कर रायफल लूट ली थी। घटना में होमगार्ड संजय कुमार को गोली लगी थी। एनआईए की जांच में आरोपी रायफल को लूटकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करना चाहते थे। अब फिर संजय कुमार व सिपाही योगेंद्र सिंह की लापरवाही से लूट की योजना बनाने वाले आरोपी फरार हो गए।

घटना के बाद भी काम में लगा रहा सिपाही
बुधवार रात सिपाही योगेंद्र सिंह कार्यालय पर तैनात था। साथ ही सुरक्षा के लिए होमगार्ड संजय कुमार भी ड्यूटी पर था। योगेंद्र सिंह ने लापरवाही करते हुए लॉकअप व हथकड़ी की चाबी टेबल पर ही छोड़ दिया। जिसका फायदा उठाते हुए पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार हो गए। जिससे हड़कंप मचा तो होमगार्ड को तो हिरासत में ले लिया गया। जबकि सिपाही को बचाने में पूरा महकमा लग गया। काफी देर तक सिपाही अपनी कुर्सी पर कार्य करता रहा। मामला मीडिया में छाया तो सिपाही को भी हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

घटना के दौरान कहां थी पुलिस की डायल 112
पुलिस कस्टडी से तीन अपराधी फरार होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 कहां थी। जिले के बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात नहीं थी। लोग आरोप लगाते हैं कि डायल 112 तो रेत खनन करके आने वाली बुग्गी चालकों से उगाही में जुटी रहती है।

यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि

24 घंटे में दो घटनाओं से दहला चौसाना
कस्बे में एक बड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पर चोरी की घटना व पुलिस कस्टडी से अपराधियों की फरारी के बाद से चौसाना के लोग सकते में है। भयमुक्त सरकार का दावा देकर सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी सरकार के शासन में इस तरह से घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारी वर्ग के लोग पुलिस-प्रशासन के ढुलमुल रवैये से गुस्से में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed