फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatened to blow up the shrine, report filed

धर्मस्थल को बारूद से उड़ाने की धमकी का पर्चा चस्पा किया, पुलिस तैनात

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Threatened to blow up the shrine, report filed
शामली क्षेत्र के गांव लांक में धर्मस्थल पर चस्पा पर्चा। - फोटो : SHAMLI
शामली। गांव लांक में स्थित धर्मस्थल की दीवार पर उर्दू भाषा में प्रिंट हुआ पर्चा चस्पा किया गया। पर्चे पर गांव निवासी अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रवि मलिक के नाम के साथ मंदिर को 18 दिसंबर को बारूद से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर मंदिर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रवि मलिक ने अपने साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से मंदिर व उसके घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने रवि की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एहतियात के तौर पर मंदिर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पर्चे के आखिरी में इकबाल कादरी साहब लिखा है। रवि मलिक ने बताया कि धमकी भरे पत्र मिलने के मामले में शिकायती पत्र की प्रतिलिपि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

रवि मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सहारनपुर जनपद के धर्मस्थल पर समुदाय विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिसे खुलवाने के लिए बजरंग दल सहारनपुर द्वारा कार सेवा का आह्वान किया गया था। उसके बाद से उसे धमकी भरे पत्र मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
गांव लांक में धर्म स्थल पर धमकी भरा पर्चा चस्पा किए जाने का मामला जानकारी में आया है। एहतियात के तौर पर धर्म स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed