फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thirki students in Farewell

फेयरवेल में थिरकी छात्राएं

Thu, 11 Feb 2016 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 11 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thirki students in Farewell
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में फेयर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति भी छात्राओं ने जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


बुधवार को श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. रूचिता ढाका द्वारा किया गया। इसके बाद फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाज की उभरती ज्वलंत समस्याओं पर छात्राओं ने अपने विचार रखे। जिनमें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने देश व विदेश से संबंधित विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. रूचिता ढाका ने कहा अनुशासित जीवन जीने वाले ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने 12 वीं की छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रेखा, पूनम मलिक, मुन्नी सिंह, निशा जैन, शैला आर्य, पूूजा सिंघल, रूमा गर्ग, हरविंद्र कौर, करुणा जैन, आंचल वर्मा, बबीता गुप्ता, कृतिका, सितारा, उजमा, अदिबा, तान्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed