{"_id":"610adcdc8ebc3eb7c938242b","slug":"there-will-be-a-fight-for-admission-in-graduation-shamli-news-mrt5504873194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों के सामने बनेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों के सामने बनेगा संकट
विज्ञापन
स्नातक में दाखिले के लिए मचेगी मारामारी
शामली। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अब डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए छात्रों के सामने संकट की स्थिति बन सकती है। तीनों बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने के कारण करीब 15 हजार विद्यार्थी प्रोन्नत हुए हैं। जबकि जिले में राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित सभी को मिलाकर पांच हजार के करीब सीट हैं। इस तरह से देखा जाए तो जिले में सीटों के सापेक्ष तीन गुना छात्र प्रोन्नत हुए हैं।
जनपद में दो राजकीय डिग्री कॉलेज और दो शासकीय सहायता प्राप्त हैं। इसके अलावा करीब 20 स्ववित्त पोषित कॉलेज हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई का रिजल्ट आ चुका है। कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हुई और सभी छात्रों को प्रोन्नत किया गया है।। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 12617 छात्र पंजीकृत थे। सीबीएसई इंटर में 2131 छात्र पंजीकृत रहे और आईसीएसई में इंटर के करीब 250 छात्र थे।
इस तरह से करीब 15 हजार छात्र इंटर में प्रोन्नत हुए हैं। जिले के डिग्री कॉलेजों में दाखिले को लेकर छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। सभी संकायों में मिलाकर लगभग पांच हजार सीटें हैं। सीटों को देखते हुए 10 हजार छात्र-छात्राओं को अन्य जिलों की ओर रुख करना पड़ेगा या फिर प्राइवेट फार्म भरना पड़ेगा। शामली के वीवी पीजी कॉलेज मेें बीए और बीकॉम में 720, आरके पीजी कॉलेज मेें बीकॉम, बीएससी, बीएससी (कृषि) में 720 सीटें, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में 620 और राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में 346 सीटें हैं। इसके अलावा करीब 20 स्ववित्त पोषित कॉलेजों में करीब तीन हजार सीटें हैं। वीवी डिग्री कॉलेज शामली के कार्यालय अधीक्षक कपिल गर्ग का कहना है कि विश्वविद्यालय से अभी दाखिले संबंधी कोई गाइड लाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन
जिले में संकायवार सीटों की स्थिति
वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए - 500
बीकॉम - 120
आरके पीजी कॉलेज शामली
बीएससी - 400
बीकॉम - 160
बीएससी एजी - 160
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना
बीएससी - 180
बीकॉम - 120
बीए - 320
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला
बीए - 266
बीएससी - 80