फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was fog, cold wave also shook

Shamli News: कोहरे के साथ शीतलहर ने किया परेशान

Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
There was fog, cold wave also shook
शामली माजरा रोड पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
कोहरा छाया, शीतलहर ने भी कंपाया
विज्ञापन

शामली। चार दिन से जिले में कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को कोहरे के चलते मौसम में ठिठुरन बनी रही। दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप ने लोगों को सर्दी से कुछ राहत दी। शाम को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
जिले में कई दिन से सुबह और शाम वातावरण में कोहरा छा रहा है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता करीब 10 मीटर ही रह गई। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वाहन चालक शीशे को पानी से साफ करते रहे। दिन में दोपहर करीब 12 बजे के करीब कुछ देर के लिए धूप निकली, इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम को फिर से सूरज छिपने से फिर से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर चलने से लोग घरों में ही रहे और जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। कोहरे के चलते शहर में कैराना रोड पर वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को जाम में फंसने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

--
नगर पंचायत ने कराई अलाव की व्यवस्था
थानाभवन। नगर पंचायत ने कड़कड़ाती सर्दी व घने कोहरे को देखते हुए छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रारंभ की। अमर उजाला मे बुधवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर में छह स्थानों पर रात्रि में अलाव जलाए गए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेद्या गुप्ता ने बताया नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरथावल बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, नई घास मंडी में अलाव की व्यवस्था प्रारंभ हो गई है। निर्धन व्यक्तियों के लिए शासन से कंबल आते ही कंबल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में खुले में पढ़ने को मजबूर छात्र-छात्रा
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के प्राइमरी विद्यालय नंबर एक में छात्र-छात्राएं कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद खुले प्रांगण में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। स्कूल के शिक्षकों का तर्क है कि स्कूल में कमरों की संख्या कम होने के कारण छात्र-छात्राओं को खुले में पढ़ाना पढ़ रहा है।

गढ़ीपुख्ता स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर एक के छात्र-छात्राओं को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच ही उन्हें स्कूल में खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। जब इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में कमरों की संख्या कम है जिस कारण छात्र-छात्राओं को खुले प्रांगण में पढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर, जनप्रतिनिधि द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान न देने से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में रोष है।

शामली एमएसके रोड पर फैला कोहरा

शामली एमएसके रोड पर फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में साईकिल पर जाती छात्रा

शामली सर्दी में साईकिल पर जाती छात्रा- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर एक में कड़ाके की सर्दी खुले में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे।

गढ़ीपुख्ता स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर एक में कड़ाके की सर्दी खुले में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed