{"_id":"61900d5702e5745381782f1a","slug":"there-was-a-boom-in-erecting-pillars-of-bridges-in-eastern-yamuna-canal-shamli-news-mrt564721152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यमुना नहर में पुलों के पिलर खड़े करने में आई तेजी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी यमुना नहर में पुलों के पिलर खड़े करने में आई तेजी-
विज्ञापन
शामली गांव बलवा के पास युमना नहर पर निर्माणाधीन पुल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद होने के बाद मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर पुल निर्माण में तेजी आई है। मुंडेट-बधेव और गोहरनी के जंगल नहर पुल में दो पिलर खड़े कर दिए गए हैं। पानीपत-खटीमा के बलवा बाईपास के पास नहर के पुल पर सीमेंट के गार्डर रखने के लिए मशीनें मौके पर पहुंच गई है। अफसरों का कहना है कि अप्रैल तक दोनों हाईवे के पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास, मेरठ करनाल हाईवे के बाईपास और पानीपत-खटीमा के बाईपास पर मिट्टी कार्य चल रहा है। छह माह पूर्व पूर्वी यमुना नहर के दोनों ओर पानीपत-खटीमा के बाईपास पर पुल निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिए गए थे। उसके बाद पुल निर्माण का कार्य बंद चल रहा था। पूर्वी यमुना नहर का पिछले एक माह से पानी बंद होने के बाद मेरठ-करनाल और पानीपत खटीमा हाईवे के बाइपासों पर नहर में पिलर खड़े करने में तेजी आई है।
निर्माण एजेंसी दिनेशचंद अग्रवाल एंड संस के इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर में पुल निर्माण के लिए पिलर खड़े करने का कार्य आगामी 18 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। शामली और गोहरनी के जंगल में रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पाइल डाल दी गई है। रेलवे की टेंस्टिग होनी शेष है। पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कर रही जीआर कंपनी के परियोजना प्रबंधक जीतू राम ने बताया कि पानीपत में बाईपास का ज्यादा कार्य पूरा हो गया है। पानीपत से लेकर शामली जिले में हाईवे का 52 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बलवा बाइपास पर पूर्वी यमुना नहर के अंदर स्पोर्ट्स के लिए पिलर खड़े कर दिए गए है। पुल के ऊपर गार्डर डालने के लिए मशीनें मौके पर आ गई है। अप्रैल माह तक नहर पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।