फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young sister's home, making noises of kidnapping

युवक बहन के घर, शोर मचा अपहरण का

Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शामली। बाबरी के बीडीसी सोनू के भाई के अपहरण का शोर मचने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

एक फरवरी को बाबरी के बीडीसी सोनू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेें जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू समेत पांच पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। जिसके चलते कई बार मृतक सोनू के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रविवार को मृतक सोनू का भाई सूरज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इतना ही नहीं सूरज के पिता धनीराम दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गया और अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूरज का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। लोकेशन वहलना मुजफ्फरनगर में मिली। सोमवार सुबह सूरज सकुशल घर लौट आया। जिसके बाद बाबरी पुलिस ने पिता व पुत्र दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि धनीराम ने झूठी सूचना देकर गुमराह किया। उधर, थानाध्यक्ष बाबरी यूसुफ खान ने बताया कि सूरज व उसका पिता पुलिस को गुमराह करते रहे। कड़ाई से सूरज से पूछताछ की गई। वह घर में हो रहे विवाद के चलते अपनी बहन के यहां वहलना में चला गया था। पिता पुत्र के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


 

वहीं, मोहल्ला पंसारियान निवासी पूनम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद में पड़ोस के युवक ने उसके पति तेजपाल के साथ मारपीट की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उधर, खेड़ीकरमू निवासी मनोज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस का ही एक युवक वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया, तो मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed