फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The written examination for Home Guard will be held for three days at 11 examination centres in the district.

Shamli News: जनपद में तीन दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी होमगार्ड की लिखित परीक्षा

Tue, 14 Apr 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The written examination for Home Guard will be held for three days at 11 examination centres in the district.
शामली। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को परीक्षा दो-दो पाली में आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 26 हजार युवा शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर इन केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बिग्रेडियर होशियार सिंह शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, लाला लाजपतराय थानाभवन, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज कांधला, श्री चंदनलाल इंटर कॉलेज कांधला, वीवी इंटर कॉलेज शामली, विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 नंबर का होगा प्रश्नपत्र
होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में होने वाली परीक्षा कुल 100 अंक की होगी। इसके लिए एक ओएमआर शीट दी जाएगी। इसमें सही जवाब वाले ऑप्शन पर टिक करना होगा। बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर सवाल सामान्य ज्ञान से ही जुड़े हो सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता के लिए परीक्षा ली जाएगी।


जिले में 25, 26, 27 अप्रैल को होमगार्ड की परीक्षा होगी।इसको लेकर जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भर्ती बोर्ड के नियमानुसार ही परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
-सत्येंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed