{"_id":"5ef0f8b68ebc3e42cd216857","slug":"the-weather-has-been-cold-due-to-drizzle-the-night-temperature-has-fallen-shamli-news-mrt4877051174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, रात का पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, रात का पारा लुढ़का
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढककर जातीं युवतियां।
- फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार रात और सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। रात के तापमान में भी एक डिग्री गिरावट रिकार्ड की गई। सोमवार को मिलाजुला मौसम रहने के बाद दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से आम नागरिक हाल-बेहाल रहे।
रविवार मध्यरात्रि के बाद और सोमवार सुबह के समय थोड़ी देर की बूंदाबांदी होने से मौसम में थोड़ी सी आम नागरिकों को राहत मिली है। पिछले 48 घंटे में आकाश में बादल और धूप होने से मिश्रित मौसम रहने के बावजूद पिछले एक सप्ताह से स्थिर चल रहा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री पारा गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह से लेेकर दोपहर आकाश में कभी बादल और कभी धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में अचानक तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। सोमवार दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 10 किमी प्रति हवा चलने उमस भरी गर्मी से लोगों के कूलर और पंखों की हवा में पसीने नहीं सूख पाए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि इसी सप्ताह मानसून आ जाने से गर्मी से राहत मिलेगी। हल्की बूंदाबांदी पश्चिमी विक्षोभ से हो रही है।
जिले में तापमान का आंकडा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
19 जून 38 28 डिग्री सेल्सियस
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
21 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस
22 जूून 36 27 डिग्री सेल्सियस