फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weather changing from moment to moment

पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

Mon, 23 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 23 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The weather changing from moment to moment
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शनिवार रात हल्की बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई थी, लेकिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे के बाद निकली धूप से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27- 28 जनवरी में मौसम खराब हो सकता है।
विज्ञापन


जनवरी के पूरे महीने में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। छह-सात जनवरी को बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15-16 जनवरी को मौसम खराब हो गया था। बाद में मौसम में सुधार होने के बाद सुबह- शाम  के समय आकाश में बादल छाए रहे। शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11 बजे तक आकाश में बादल छाया रहे। दोपहर बारह बजे के बाद तेज धूप निकलने से अचानक गरम मौसम होगया। शाम के समय मौसम में बदलाव आजाने से मौसम ठंडा होगया। रात साढ़े ग्यारह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप निकलने से अचानक मौसम गरम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के साढ़े चार बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने के बाद  मौसम में बदलाव आने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ  के मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी  विक्षोभ आजाने के बाद  26, 27, 28 जनवरी को मौसम खराब हो सकता है। फरवरी में मौसम सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed