फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The tribute to Maharishi Valmiki Jayanti

शामली जिले में जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

Mon, 17 Oct 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
The tribute to Maharishi Valmiki Jayanti
Valmiki Jayanti - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ बनत/ बाबरी। महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान वाल्मीकि वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह  हवन किए गए और गोष्ठी आयोजित की र्गइं। जिसमें भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को श्री वाल्मीकि जनकल्याण समिति मोहल्ला नंदू प्रसाद के प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में हवन किया गया। यज्ञमान देवेंद्र धीगान और घनश्याम पारचा रहे।  हवन पंडित महेंद्र भूषण धवन ने संपन्न कराया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के महासचिव हंसराज पारचा, कोषाध्यक्ष राजकुमार कांगा, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजन पाहिवाल, संयज, प्रदीप मायूस, घनश्याम पारचा, सुनील चंद्रा, नितिन, अमित बिड़ला, बॉबी डूमराव आदि रहे। 
विज्ञापन


उधर, भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति और राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझौट ने कार्यालय पर भगवान वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में अध्यक्ष वर्गिश झंझौट, रामस्वरूप वाल्मीकि, अरुण झंझौट,  सतेंद्र, जितेंद्र, राजमोहन, प्रभारानी, मुकेश, राजेंद्र, काजल,   करुणा, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनत में संजय नगर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन किया गया। शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पूर्व चेयरमैन जयंतर पाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में लवकुश, राधा-कृष्णा, शिव-पार्वती, महर्षि वाल्मीकि की सुंदर झांकी और बैंड बाजे शामिल रहे। नरेश कुमार, विनोद कुमार, सुमित, पपन कुमार, विजय, ललित, पंकज, प्रमोद कुमार, प्रवीण का सहयोग रहा। बाबरी में भी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दीपक कुमार, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप, अनुज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed