फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature rose to 43 degrees, people trembled in the heat

तापमान बढ़कर 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी में लोग बिलबिलाए

Tue, 07 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose to 43 degrees, people trembled in the heat
शामली गर्मी से बचने के बच्चो के चहरे पर कपडा लपेट स्कूटी पर जाती महिला - फोटो : SHAMLI
शामली। भीषण गर्मी के चलते पिछले 24 घंटे में दिन और रात में एक-एक डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने से लोग गर्मी में बिलबिला गए। लोग घरों से बाहर निकलने पर मुंह और सिर पर कपड़ा बांधे रहे। अगले 24 घंटो में दिन के तापमान मेेें एक डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ेगी और इस महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से गर्मी बढ़ रही है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में एक - एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन निकलते तेज धूप का आगाज हो गया था। दोपहर होते भीषण गर्मी से लोग हलकान रहे। गर्म हवा चलने से सड़क पर चलना दूभर हो गया। सोमवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन गर्म हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने से दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। मगंलवार का दिन का तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ेगी। लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी 15 जून से लेकर 18 जून तक धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। जून के अंतिम सप्ताह तक शामली समेत वेस्ट यूपी और दिल्ली एनसीआर में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

गर्मी में इस तरह करें बचाव
-तेज धूप से बच्चों, बुर्जुगों और पशुओं को बचाएं
- बार-बार नींबू -पानी पीते रहे, शरीर में पानी की कमी न होने दे
-तेज धूप में सिर और मुंह पर कपड़ा बांधे
गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान
झिंझाना। चिलचिलाती धूप और गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान है। प्रदेश सरकार के इस चिलचिलाती गर्मी में क्षेत्र में 22 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे फेल हो रहे हैं। कस्बे में जो विद्युत आपूर्ति मिल रही वह इनते कम वोल्टेज में मिल रही है कि उसमें पंखे भी नाम मात्र को चल रहे हैं। बिजली के बिना लोग गर्मी में बिलबिला रहे हैं। विद्युत निगम के एसडीओ झिंझाना रवि सिंह ने बताया सिकंदरपुर स्थित 132 बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर फूंकने की वजह से लगातार सप्लाई नहीं मिल रही है, क्योंकि क्षेत्र में सभी को सप्लाई बांटकर देने पड़ रही है। ट्रांसफार्मर सही होने पर आपूर्ति सुचारु रूप से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह में तापमान की स्थिति
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
एक जून - 40 - 26
दो जून - 41 - 25
तीन जून - 41 - 25
चार जून - 42- 25
पांच जून - 42 - 26
छह जून - 43 - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed