फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature dropped by one degree due to rain in the district

Shamli News: जिले में हुई बारिश से तापमान एक डिग्री गिरा

Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by one degree due to rain in the district
ऊन कस्बे में सड़क पर बारिश से भरा पानी।
शामली/ऊन/चौसाना/जलालाबाद। जिले में शनिवार को रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। जिले में पांच एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

शनिवार आठ बजे बादलों ने बरसना शुरू किया। दोपहर में दो बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। उधर, देहात में तेज बारिश हुई। शाम तक बादल छाए रहे। रात में बारिश होने की संभावना बनी है। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 32 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थित रहा। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि जिले में पांच एमएम बारिश हुई। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन

ऊन कस्बे व क्षेत्र में सुबह दो घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आर्यपुरी, सुभाष नगर, पिंडोरा रोड पीएनबी बैंक, स्टेट बैंक, शिवपुरी आदि मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना और आसपास के क्षेत्र में बारिश से खेतों में बोई गई उड़द की फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं पकी हुई धान की फसल पर भी बारिश का असर पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रविंद्र व विकास ने बताया कि तेज बारिश और पानी भरने से तैयार धान की फसल खराब होने का खतरा है। जलालाबाद में भी तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पाइपलाइन फटने से धंसी सड़क, निकाय कर्मियों ने दुरुस्त की सप्लाई
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर में बारिश के दौरान जैन धर्मशाला के पीछे सड़क से अचानक पानी के बुलबुले उठने लगे और रेत युक्त पानी बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क नीचे बैठने लगी। मकानों के धंसने के खतरे की आशंका से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायतकर्मी हामिद खान ने सबमर्सिबल को बंद कराया, जिससे पानी का रिसाव रुका। इसके बाद टीम ने सड़क की खोदाई कर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक किया। शाम को सुचारू जलापूर्ति बहाल होने पर नागरिकों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed