{"_id":"613ba6e78ebc3e38a071a131","slug":"the-team-from-delhi-found-dengue-larvae-in-the-investigation-shamli-news-mrt5556622151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आई टीम को जांच में डेंगू का लार्वा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आई टीम को जांच में डेंगू का लार्वा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिल्ली से सेंट्रल क्रास चेकिंग आर्गेनाइजेशन की चार सदस्यीय टीम ने सीएचसी शामली, रेलवे की आवासीय कालोनी समेत जिले में कई स्थानों पर जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने छह लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि दोबारा लापरवाही मिली तो जुर्माना किया जाएगा।
आसपास के जिलों में डेंगू व मलेरिया के केस मिलने पर शामली जनपद में शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने पहले सीएचसी शामली में कूलरों की जांच की। जांच के दौरान सीएचसी व आवासीय कालोनी में लार्वा की ब्रीडिंग नहीं पाई गई। इसके बाद टीम रेलवे की आवासीय कालोनी में जांच की। वहां कई कूलर व छतों पर रखे अनुपयोगी पात्रों में डेंगू के लार्वा की ब्रीडिंग पाई गई। टीम ने चार लोगों को नोटिस जारी किए। इसके बाद टीम ने मलिन बस्ती थानाभवन का निरीक्षण किया। वहां दो घरों में लार्वा की ब्रीडिंग पाई गई। टीम ने दोनों को नोटिस जारी किया गया। टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा जांच में लार्वा की ब्रीडिंग पाई जाती है तो जुर्माना वसूल किया जाएगा।
टीम के सदस्यों ने लोगों को साफ-सफाई रखने और कूलर व बेकार के सामानों में पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। दिल्ली से आई टीम में मलेरिया इंस्पेक्टर विजयपाल व राजकुमार, विजय कुमार, इंसेक्ट कलक्टर उमेश कुमार शामिल रहे। उनके साथ जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार, सुबोध गौतम, रवि, राजेश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जहां पर लार्वा मिला है, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर उसे नष्ट करा दिया गया है।