फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The shout of Bol Bam started resonating on the highway

हाईवे पर गूंजने लगा बोल बम का जयघोष

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The shout of Bol Bam started resonating on the highway
शामली में हरिद्वार से कांवड़ लेकर गुजरते हरियाणा के हिसार निवासी शिव भक्त। - फोटो : SHAMLI
शामली। एक मार्च को होने महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर हरिद्वार से शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हरिद्वार से शामली होकर हरियाणा जाने वाले कांवड़ियां पैदल गुजर रहे हैं। जिले के पानीपत-खटीमा हाईवे पर बोल बम, बम-बम का जयघोष गूंजने लगा है।
विज्ञापन

श्रावण और फाल्गुन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। गंगौत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश से गंगा जल लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और वेस्ट यूपी के लाखों श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक करते है। बृहस्पतिवार को हांसी, हिसार, रोहतक और जींद के शिवभक्त हरिद्वार से शामली से होकर हरियाणा के लिए रवाना हुए। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह हरिद्वार से हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों का आगमन शुरु हुआ था। पिछले दो तीन दिनों से शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को हरियाणा का भाईचारा डाक कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। आने वाले चार दिनों में शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed