फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The problems of entrepreneurs will be solved on a priority basis: Mahaana

उद्यमियों की समस्याओं का हर हाल में प्राथमिकता से होगा समाधान : महाना

Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The problems of entrepreneurs will be solved on a priority basis: Mahaana
शामली मैं वेबीनार के माध्यम से शामली के उद्यमियों से रूबरू होते प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री ? - फोटो : SHAMLI
उद्यमियों की समस्याओं का हर हाल में प्राथमिकता से होगा समाधान : महाना
विज्ञापन

रोहित अग्रवाल
शामली। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना मंगलवार को वेबिनार में शामली के उद्यमियों से रू-ब-रू हुए। करीब सवा घंटे जनपद के उद्यमियों ने मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर बेबाक बात की। उद्यमियों ने लॉकडाउन के दौरान फैक्टरी बंदी के दौरान बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज से छूूट, लोन किस्त की दरें माफ करने सहित टैक्स और एक्सपोर्ट, इंपोर्ट संबंधी समस्याएं और सुझाव रखे। मंत्री ने उद्यमियों को कार्रवाई का भरोसा भी दिया।
करीब दो महीने फैक्टरियां बंद रही हैं। काम नहीं चला। यदि पूरा बिल विद्युत निगम नहीं छोड़ता तो कम से कम इस अवधि के बिजली के बिल का डिमांड फिक्स चार्ज माफ होना चाहिए। 250 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज है। 100 एचपी कनेक्शन वाली फैक्टरी पर ये 25 हजार रुपये महीना बैठता है।
विज्ञापन

अंकित गोयल अध्यक्ष शामली इंडस्ट्रीज मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन
एनओसी मिलने में हो रही दिक्कत
सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी ने पहले व्यवस्था कि थी कि इंडस्ट्री द्वारा जितना पानी का उपयोग किया जाएगा उससे अधिक पानी वह रिचार्ज करेगी। इसके लिए उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने होंगे। व्यापारियों ने उन्हें लगा लिया। पानी रिचार्ज भी कर रहे हैं, लेकिन अब वाटर लेवल नीचा होने की वजह से डार्क जोन में उद्योगों को एनओसी मिलने में दिक्कत हो रही है। यदि ऐसा हुआ तो कई इंडस्ट्री बंद हो जाएंगी। इसमें उद्योगों को राहत मिलनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक बंसल, निकिता पेपर मिल
जिला उद्योग केंद्र कार्यालय होना चाहिए
शामली को जिला बने नौ साल हो गए हैं ,लेकिन अभी तक यहां जिला उद्योग केंद्र की स्थापना नहीं हुई है। शामली से बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होता है। काम के लिए मुजफ्फरनगर ही आना जाना होता है।
निखिल एरन, उद्यमी
इंपोर्ट आइटम्स की लिस्ट मिले
जो चीजें हम बाहर से इंपोर्ट करते हैं, उनकी एक लिस्ट जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से उद्यमियों को मिलनी चाहिए। हो सकता है कि इनमें से कुछ उत्पाद हम अपने यहां ही तैयार कर लें।
आशीष जैन, करियर व्हील प्रा. लि
टैक्स समानता होनी चाहिए
ट्रैक्टर और बुग्गी आदि कई तरह के रिमधुरा यहां बनते हैं, लेकिन इनमें कुछ 12 और 18 अलग अलग टैक्स दरें हैं। इनकी टैक्स दरें एक समान होनी चाहिए ,ताकि पारदर्शिता से काम हो सके।
वेदप्रकाश आर्य, रिमधुरा उद्यमी
छूट का दायरा बढ़ना चाहिए
यदि हम कोई चीज इंपोर्ट करके उसके जरिये माल तैयार कर उसे एक्सपोर्ट करते हैं, तो उस एक्सपोर्ट पर उद्यमियों को राहत पैकेज मिलना चाहिए। हालांकि इस पर छूट है, लेकिन इसका दायरा बढ़ाकर उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
अनुज गर्ग एमडी अमर स्प्रिंट
टैक्स रिटर्न नहीं हुआ
जीएसटी लगने से पहले जो सेल्स टैक्स उद्यमी द्वारा दिए गए हैं। उनमें कुछ उद्यमी ऐसे हैं, जिनका दिया गया सेल्स टैक्स निर्धारित वैट से अधिक बैठता था, लेकिन वह टैक्स अभी रिफंड नहीं हुआ है। इस संबंध में सरकार को प्रयास करना चाहिए।
आलोक जैन, रिमधुरा उद्योग
ब्याज माफ होने से होगा भला
सरकार ने बैंक लोन की किस्त जमा करने की अगस्त तक छूट दी है, लेकिन इसके बाद तो ये किस्त ब्याज के साथ पूरी देनी होगी। बेहतर होगा कि ये ब्याज की किस्त माफ होनी चाहिए तभी लाभ होगा।
अशोक मित्तल, अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
ओडीपी में शामिल हो बर्तन उद्योग
जिले में एक जिला एक उत्पाद में रिमधुरा उद्योग शामिल है, जबकि शामली में बडे़ स्तर पर बर्तन उद्योग है। यहां 30 फैक्टरी हैं। इस योजना में बर्तन उद्योग को भी शामिल किया जा सकता है। इससे यहां के उद्यमियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

प्रवीण गोयल , उद्यमी

गुलवीर

गुलवीर- फोटो : SHAMLI

शामली मैं वेबीनार के माध्यम से शामली के उद्यमियों से रूबरू होते प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री ?

शामली मैं वेबीनार के माध्यम से शामली के उद्यमियों से रूबरू होते प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री ?- फोटो : SHAMLI

प्रदेश के उद्योग विकास मंत्री द्वारा ली गई वेबीनार में शामिल जनपद के उद्यमी

प्रदेश के उद्योग विकास मंत्री द्वारा ली गई वेबीनार में शामिल जनपद के उद्यमी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed