फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pace of construction of Meerut-Karnal highway accelerated

मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण की गति हुई तेज

Thu, 28 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of Meerut-Karnal highway accelerated
शामली मेरठ-करनाल हाईवे पर होता निर्माण कार्य। - फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण की गति हुई तेज
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण में तेजी आई है। निर्माण कार्य की धीमी गति का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुए हाईवे में गड्ढों के कारण हादसे की आशंका बढ़ गई थी।
मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य करीब डेढ़ साल से चल रहा है। कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लांक, लिसाढ़ और बहावड़ी गांव के पास तो एक साइड पूरी तरह से उखड़ी हुई है। जिसके चलते करीब पांच किमी की दूरी में वाहन एक ओर ही चल रहे थे। भारी वाहनों की वजह से इस साइड की सड़क भी कई जगह से टूट गई थी। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। गड्ढों से बचाने के प्रयास में भी हादसे होने की आशंका बढ़ गई थी। वाहन चालकों और ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हाईवे के निर्माण कार्य में तेजी आई है। लांक, बहावड़ी और लिसाढ़ गांव के पास हाईवे का चौड़ीकरण निर्माण एजेंसी ने शुरू कर दिया है। हाईवे चौड़ीकरण का कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण में भी आई तेजी
मेरठ-करनाल हाईवे पर चौराहों पर और आबादी के बीच ओवरब्रिज का कार्य भी चल रहा है। इसकी गति भी बहुत धीमी थी। अब ओवरब्रिज के निर्माण में भी तेजी आई है।

शामली मेरठ-करनाल हाईवे पर होता निर्माण कार्य।

शामली मेरठ-करनाल हाईवे पर होता निर्माण कार्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed