फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The officials listened to the problems of the farmers

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आए किसानों की सुनी समस्याएं

Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The officials listened to the problems of the farmers
बाबरी में एसडीएम के सामने समस्या रखते किसान - फोटो : SHAMLI
बाबरी। कैड़ी रोड स्थित गुरु कृपा पेट्रोल पंप पर बुधवार को दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण की जद में आने वाले किसानी की आपत्तियों के निस्तारण के लिए कई विभागों के अधिकारी बाबरी पहुंचे। किसानों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों की पेट्रोल पंप के बराबर की भूमि का कॉमर्शियल रेट मुआवजे मांग को लेकर एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि मुआवजा शासन स्तर से बढ़ाया जाएगा। किसानों ने खेतों में खड़े पेड़ों की दोबारा गिनती कराई जाने की मांग पर वनकर्मियों को आदेश दिया। जिसके बाद पेड़ों की संख्या आंकी जाएगी। हाईवे की दोनों साइडों में किसानों की बची हुई भूमि में पानी की समस्या पर एसडीएम ने कहा कि हर जगह एक्सप्रेस-वे में नाली बनना संभव नहीं है। नलकूपों का 40 हजार रुपये का मुआवजा बढ़ाने पर नलकूप विभाग से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को बताया कि शासनादेश के अनुसार मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना अधिक देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुआवजा शासन स्तर से बढ़ाने का प्रावधान है। एसडीएम संदीप कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई आमोद कुमार को एक्सईएन प्रेम सिंह के मौके पर न आने पर हड़काया। बताया कि 100 करोड़ रुपये किसानों के मुआवजे के लिए आए हुए हैं। जिस किसी भी किसान को पैसे चाहिए, वो आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी लेकर कार्यालय पहुंचे व मुआवजा राशि प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को किसानों ने सख्त लहजे में कहा की मुआवजे व अन्य मांगों का समाधान होने तक किसानों के खेत में कर्मचारी न घुसने पाएं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई आमोद कुमार, वन विभाग की ऊन रेंज के वन दरोगा फिरोज आलम, हल्का लेखपाल कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed