फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The message delivered by literacy students

छात्र-छात्राओं ने दिया साक्षरता का संदेश

Thu, 08 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The message delivered by literacy students
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में अलग-अलग वर्गों में शिक्षा से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में रौनक, खुशी वर्मा, शिवानी, कनीज, ईरम, जुबेरिया आदि छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से 1947 से पहले और आज की बढ़ती साक्षरता प्रतिशत में अंतर को दर्शाया। जूनियर वर्ग में बच्चों ने गीतों के माध्यम से साक्षरता का संदेश दिया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डा. आरके शर्मा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें सर्व शिक्षा अभियान, प्रौढ़ शिक्षा एवं स्कूल चलो कार्यक्रमों से साक्षरता प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास कर रही है। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सत्यपाल आर्य, कपिल शर्मा, विवेक चौहान, विकास शर्मा, अंकित सिंघल, गजेन्द्र सिंह, अजेन्द्र सिंह, अमित गर्ग, मोहम्मद नदीम, इमरान अली, अमित तोमर, देवेंद्र चौहान, अजित सिंह, मोहित वर्मा, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, उशा अग्रवाल, रजनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में बृहस्पतिवार को साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता का महत्व दर्शाते हुए कक्षा-3 से कक्षा-5 तक के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाते हुए साक्षरता प्रतीक चिह्न बनाकर सब पढे़ सब बढे़ का संदेश दिया। प्रार्थना सभा में कक्षा 10 की छात्रा खुशी संगल ने साक्षरता का महत्व बताया। प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने बताया कि वास्तव में साक्षरता ही वह मोमबत्ती है जो समाज रूपी अंधेरी गुफा में राह दिखाने वाली मशाल का काम करती है। मौके पर शिखर गोयल, सुनील गोयल, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed