फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The master mind of Nabha jail break did not come on trial

पेशी के लिए नहीं आया नाभा जेल ब्रेक मामले का मास्टर माइंड

Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The master mind of Nabha jail break did not come on trial
कैराना (शामली)। 6 साल पहले पंजाब की नाभा जेल तोड़ कर खालिस्तानी आतंकी सहित 5 कैदियों को छुड़ाने के आरोपी परविंद्र उर्फ पैंदा की अभी तक कोर्ट में पेशी नहीं हुई। सोमवार को कोर्ट में तारीख पर भी पैंदा की पेशी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर वहां से खालिस्तानी आतंकी सहित 5 कैदियों को भगा दिया गया था। जेल तोड़ने का मास्टर माइंड परविंद्र उर्फ पैंदा फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ कैराना में पकड़ा गया था। गाड़ी में एक एसएलआर, तीन राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस व फर्जी आईडी बरामद हुई थी। कैराना कोतवाली में परविंद्र के खिलाफ अवैध हथियार व फर्जी आईडी का मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट ने परविंद्र को मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। जहां से तीन दिन बाद ही पंजाब पुलिस अपने यहां के मुकदमों के चलते उसे पंजाब ले गई थी। तब से आज तक पैंदा पंजाब की भटिंडा जेल में ही बंद है। जबकि कैराना कोर्ट में चल रहे मुकदमे में पैंदा की पेशी नहीं हो पा रही है। सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परविंद्र उर्फ पैंदा की पेशी की तारीख थी, लेकिन वह कैराना पेशी पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed