फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The market is ready to dance on the sound of shehnai'

शहनाई की गूंज लाई 250 करोड़ के कारोबार की आस

Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The market is ready to dance on the sound of shehnai'
शामली। करीब दो साल के बाद कोरोना की बंदिशों के बिना सहालग शुरू हो रहा है। घराती से लेकर बराती तक अब पहले की तरह शादी की खुशियों में झूमेंगे। 14 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी शुरू होने के साथ ही 15 दिसंबर तक सहालग की धूम रहेगी। इसको लेकर बैंक्वेट हाल स्वामियों, बैंडबाजा, हलवाई, प्रकाश व्यवस्था, घोड़ी बुग्गी समेत तमाम लोगों को रोजगार पहले की तरह सामान्य हो गया है। त्योहारों के बाद सहालग में भी बाजार को अच्छे कारोबार की आस है।
विज्ञापन

कोविड के बंधनों से मुक्त सहालग में अब वर व वधू पक्ष ने अपने हिसाब से निमंत्रण दे रहे हैं। एक महीने में करीब 20 सहालग हैं। जिसके लिए बैंक्वेट हॉल फुल हो चुके हैं, तो अन्य बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। 14 और 15 नवंबर को सबसे बड़ा सहालग है। देवोत्थान एकादशी से शुरू हो रहे सहालग को लेकर बैंक्वेट हाल स्वामियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब सौ बैंडबाजे वाले हैं। कोविड काल में इनका कारोबार चौपट था। सीधे जयमाला और फेरे की रस्म हो रही थी। लेकिन, अब बारात चढ़त के लिए बैंडबाजे वालों की बुकिंग खूब हो रही है।
विज्ञापन

वेडिंग इंडस्ट्री को मिल सकती है फिर से चमक
जेजे फार्म हाउस के प्रदीप गर्ग ने बताया कि सहालग 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। डेढ़ साल बाद अब बिना बंदिश के बुकिंग हुई है। कोविड के बाद नया लुक देने के लिए भी बैंक्वेट को अलग अंदाज में सजाया जाएगा। इस बार 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक जितने भी शुभ लग्न हैं, उस दिन बैंक्वेट हाल फुल हैं। डेढ़ साल बाद बैंक्वेट हाल स्वामियों का रोजगार सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को है अच्छे कारोबार की उम्मीद
- सराफा व्यवसायी रवि संगल का कहना है कि दीवाली पर इस बार सराफा बाजार का कारोबार अच्छा रहा। अब सहलाग में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दिवाली के बाद भी बाजार में 25 फीसदी तेजी दिखाई दे रही है।
कपड़ा बाजार को है सबसे ज्यादा उम्मीद
सहालग शुरू होने से पहले नए परिधानों की बिक्री भी बढ़ी है। लीला फैशन के नफीस का कहना है कि सहालग में सबसे ज्यादा लहंगे, पगड़ी और शेरवानी बिक रहे हैं। कोरोना काल में तो सिर्फ दूल्हा - दुल्हन और निकट संबंधी ही खरीदारी कर रहे थे, लेकिन अब प्रतिबंध हटने के बाद हमारा कारोबार भी अच्छा चलेगा।

केटरिंग वाले भी हुए तैयार
कोविड़ काल में शादियां तो हुई, लेकिन 25 से 50 तक लोगों के शामिल होने की बाध्यता ने सबसे ज्यादा मार केटरिंग कारोबारियों को दी। लेकिन अब प्रतिबंध हटने के बाद केटरिंग कारोबारी भी उत्साह में है और कुछ नए व्यंजनों को मेन्यू कार्ड में शामिल करते हुए तैयार हो चुके हैं।
इनका भी चलेगा बेहतर कारोबार
- ऑटोमोबाइल सेक्टर
- ब्यूटी पार्लर
- बैंडबाजा
- घोड़ी बग्गी
- लाईट व फूलों की सजावट
नवंबर-दिसंबर में शुभ विवाह मुहूर्त
नवंबर 2021 : 14, 15 16, 20, 21, 28, 29, 30 नवंबर।
दिसंबर 2021 : 01, 02, 06, 07, 08, 09, 11, 12, 13 दिसंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed