फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The junction will be built in Butrada on the side of the corridor

-दिल्ली- देहरादून इकनामिक करिडोर: बुटराडा में बनेगा जक्शन, यात्रियों के उतार चढाव के लिए बनेंगे रैंप

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The junction will be built in Butrada on the side of the corridor
कॉरिडोर के किनारे बुटराड़ा में बनेगा जंक्शन
विज्ञापन

शामली। दिल्ली- देेहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के किनारे बुटराड़ा व आसपास के गांवों में अतिरिक्त भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। कॉरिडोर के किनारे बुटराड़ा में जक्शन बनेगा। यहां जंक्शन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों की सुविधा के तौर पर पेट्रोल पंप, होटल-रेस्टोरेंट और पार्क बनाए जाएंगे। यह जंक्शन पानीपत-खटीमा-नगीना हाईवे को दिल्ली देेहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ेगा।
दिल्ली के अक्षरधाम से प्रारंभ होकर बागपत जिले के खेकड़ा, काठा, पाली, महनवा, अग्रवाल मंडी टटीरी, ब्राहमण पुट्ठी निरोजपुर गुर्जर, सरुरपुर कलां, बड़का, वाजिदपुर लोहड्डा, बिजरौल, गागनौली, टीकरी, मुजफ्फरनगर जिले में राजपुर छाजपुर, कमरुदीनगर, डूंगर, फुगाना, खेड़ा मस्तान, करौंदा महाजन शामली जिले में लांक से होता हुआ भिक्का माजरा, खेडीपट्टी, भाजू, चूनसा, बंतीखेडा, खानपुर, बुटराड़ा, कासौपुर, कांजरहेडी, बाबरी, कैडी, गोगवान जलालपुर, रायपुर, नसीरपुर, नांगल, अब्दुलापुर मोर माजरा, इस्लामपुर भैंसानी गांव से होते हुए सहारनपुर जिले के गणेश चौक से होता हुए देहरादून तक जाएगा।
विज्ञापन

बागपत से लेकर सहारनपुर तक इस इकनॉमिक कॉरिडोर में 60 अंडर पास बनाए जाएंगे। दिल्ली- देेहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के किनारे यात्रियों की सुविधाओं के लिए कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। शामली जिले में इसके लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली के टीम लीडर एनसी मिश्रा ने बताया कि यात्रियों के रुकने के लिए विश्राम स्थल, पेट्रोल पंप, होटल रेस्टोरेंट के लिए सुविधा कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की ओर अतिरिक्त भूमि की 3डी की कार्रवाई कराई गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अभियंता अवनीश कुमार पराशर ने बताया कि जंक्शन दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर को बुटराड़ा में पानीपत-नगीना, खटीमा हाईवे को जोड़ेगा। वाहनों के उतार चढ़ाव के लिए यहां पर रैंप बनाए जाने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed