{"_id":"5df3e06a8ebc3e87cc2f0904","slug":"the-groom-who-came-to-make-a-second-marriage-left-after-the-agreement-shamli-news-mrt45861461","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने आये दुल्हे को समझौते के बाद छोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने आये दुल्हे को समझौते के बाद छोडा
विज्ञापन
थानाभवन । शादी के मंडप में पहुंचकर दूल्हे को पति बताकर महिला के हंगामा करने के मामले में पुलिस ने समझौते के बाद दूल्हे के छोड़ दिया है। बाद में दूल्हे की शादी करा दी गई।
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात आयोजित एक विवाह समारोह में महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर दूल्हे को अपना पति होने का दावा कर हंगामा कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को थाने ले गई थी। बाद में सभी पक्ष थाने पहुंच गए थे। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे।
एसओ थानाभवन के अनुसार देर रात में तीनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया। जिसमें पहली पत्नी के परिजनों के बीच तय हुआ कि आरोपी दूल्हा पक्ष कोर्ट में दर्ज मुकदमे के सुलह नामे के आधार पर तय नकदी महिला पक्ष को देगा। देर रात तक सहमति बनी। समझौते के बाद आरोपी दूल्हे को छोड़ा गया। एसओ के अनुसार बाद में गांव में दूल्हे की शादी हो गई।