फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The government asked information about the children who died parents from corona

शासन ने कोरोना से माता-पिता की मृत्यु वाले बच्चों की जानकारी मांगी

Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The government asked information about the children who died parents from corona
शासन ने कोरोना से माता-पिता की मृत्यु वाले बच्चों की जानकारी मांगी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों के संबंध में जानकारी मांगी है जिनके माता पिता की कोरोना संक्रमण काल में मृत्यु हो गई है। जिनके कोई अभिभावक न हो या जिन्हें अभिभावक होने के बाद भी वह अपनाना न चाहें या अपनाने में सक्षम न हो। इसके अलावा ऐसे बच्चे जिनके माता पिता कोरोना के कारण अस्पताल में या होम आइसोलेशन में हों और उनके बच्चों की देखरेख करने वाला कोई न हो।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव व सभी आंगनबाड़ी, शहरी क्षेत्र हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र से ऐसे बच्चों की सूची संकलित करते हुए संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। डीएम ने जनपद में ही बाल गृह केंद्र की स्थापना के लिए डिमांड भेजने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। जिससे बच्चों को गैर जनपदों में ना भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि किशोर न्याय समिति, उच्चतम न्यायालय एवं किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय द्वारा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास अनुभाग ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के ऐसे बच्चों के संबंध में जानकारी चाही गयी है। जिन बच्चों की देखरेख करने वाला कोई न हो। ऐसे बच्चों की उत्तरजीविता, विकास, सुरक्षा तथा संरक्षण तय किया जाएगा। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed