{"_id":"614cc6eb8ebc3e01c03b0e0f","slug":"the-fight-against-unauthorized-occupations-will-continue-shamli-news-mrt5575754104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत कब्जों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत कब्जों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाधिकृत कब्जों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
शामली, झिंझाना। बस स्टैंड पर स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा की जमीन पर अनाधिकृत कब्जों को लेकर सर्व समाज की बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। इसमें एक समिति बनाकर अवैध कब्जों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एलान किया गया।
बृहस्पतिवार को बैठक की अध्यक्षता कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने की, जिसमें वक्ताओं ने न्यायपूर्ण तरीके से समिति बनाकर इस लड़ाई को लड़ने के प्रस्ताव रखा। बैठक में अनाधिकृत कब्जे के आरोपी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी दुकान पिछले 60 वर्षों से किराए पर है, जिसका वे किराया देते आ रहे हैं। एक लिखित समझौते के तहत उन्होंने अपनी एक दुकान देकर मंदिर का मेन गेट चौड़ा कराया। उसकी एवज में थोड़ी जमीन पीछे ली है, जिस पर निर्माण कार्य रुका हुआ है।
सुरेश पाल कश्यप ने कहा कि मंदिर की जमीन पर अनाधिकृत कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में अधिकांश लोगों ने मंदिर के दक्षिणी किनारे पर बनी दुकानों का भी विरोध किया। कुछ वक्ताओं ने इस पूरे मामले की जानकारी जुटाकर आगे की लड़ाई लड़ने की बात रखी। इस मौके पर रामदयाल सैनी, बिजेंद्र कश्यप, अमरीश संगल, मनीष गर्ग, राजपाल कश्यप, लैब टेक्नीशियन डॉ. राजेंद्र कश्यप, दुष्यंत शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. गजराज सिंह, संजय वर्मा, डॉ. रामनिवास कश्यप, रज्जाक नगर के पूर्व प्रधान विनोद कश्यप, सुरेश कश्यप मंत्री आदि ने प्रभावी कमेटी बनाने पर बल दिया। मीटिंग का संचालन रामकुमार कश्यप ने किया। बता दें कि इस प्रकरण में निर्माण कार्य रुकवाकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है ।