फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The festival was a huge crash on the transport system of administration

त्योहार पर धड़ाम हो गई प्रशासन की यातायात व्यवस्था

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The festival was a huge crash on the transport system of administration
bhai dooj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भैयादूज पर सुबह से दिल्ली, सहारनपुर और सहारनपुर से दिल्ली जाने-आने वाली सभी पैैैैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन हाउसफुल रहीं। सवारियां अधिक होने से ट्रेनों में बैठने को लेकर सवारियों में आपाधापी मची रही। मजबूरन ट्रेनों की छत्तों पर सवारियों को जाना पड़ा। ऐसा ही हाल  प्राईवेट रोडवेज बसों का हाल रहा। सवारियां के आगे रोडवेज की बसों के इंतजाम कम पड़ गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली बस अड्डे पर सुबह से ही सवारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सवारियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज के अफसरों को सवारियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने पडे़। दिल्ली- मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से रोडवेज बसों का आने में एक         घंटों से लेकर डेढ़ घंटा तक का समय लगा।
विज्ञापन


जैैसे ही दिल्ली- बागपत, बड़ौत से रोडवेज की     बस आकर रुकती तो बसों की छत्तों से एक दुक्का सवारियां उतरी। उतरने से ज्यादा सवारियां बस में सवार हो जाती। पूरे दिन सवारियां अधिक रोडवेज की बसें कम पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने          बताया कि सुबह से रोडवेज की बसों में भीड़ रही। शाम के समय अपेक्षा से अधिक भीड़ आ गई। प्रतिदिन रोडवेज की बसों से दो लाख रुपये तक आय होती थी। भैया दूज पर तीन लाख रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई। 


सहारनपुर रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने बताया कि भैयादूज पर रोडवेज  की सभी बसों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ने से पूरे मंडल की  आय एक करोड़ रुपये से ज्यादा पार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed