फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fault of the deposits made Shamli sensitive

जमातियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत ने शामली को बनाया संवेदनशील

Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fault of the deposits made Shamli sensitive
जमातियों की गलती ने शामली को बनाया संवेदनशील
विज्ञापन

शामली। कोरोना का कहर शुरू होते ही शासन, प्रशासन ने विदेश और गैर राज्यों से आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहता रहा। पीएम और सीएम भी सहयोग मांगते रहे, लेकिन मस्जिदों में ठहरे जमातियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। पुलिस प्रशासन ने सर्च कराया तो 200 जमाती मिले। इनमें से 100 दिल्ली के जलसे से यहां पहुंचे थे।
12 बांग्लादेशी और बाकी देश के अलग प्रांतों से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी जांच करानी शुरू की तो तीन जमाती कारोना पॉजिटिव निकले। डीएम जसजीत कौर के अनुसार पॉजिटिव मिले जमाती 17 मार्च को यहां पहुंचे थे। इन 15 दिनों में ये लोग ना जाने कितनों के संपर्क में आए और उन्हें भी संक्रमित किया होगा, ये भी बेहद चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग इनमें से अधिकांश जमातियों के नमूने जांच को भेज रहा है। सीएमओ के अनुसार 80 जमातियों के नमूने जांच को भेजे हैं। आम लोगों का भी कहना है कि जमातियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये का खामियाजा पता नहीं कितने लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोनों जमाती के परिजन किए क्वारंटीन
हरियाणा के यमुनानगर का युवक दिल्ली में धार्मिक जलसे में 12 मार्च को शामिल हुआ था। इसके बाद वो यमुनानगर पहुंचा। तलाश शुरू हुई तो थानाभवन क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां आ गया। उसे घर में ही क्वारंटीन किया है। आगरा में भी शामली के दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले। शामली जिला प्रशासन ने उनके परिवार के 11 सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले में अभी तक
निगरानी में जमाती - 200
तब्लीगी जमाती भारतीय - 98
बांग्लादेेशी जमाती 12
विदेशी नागरिक फरवरी में आए 09
जमातियों के नमूने लिए गए 80
पॉजिटिव रिपोर्ट मिली 03
विदेश यात्रा से आए लोग 93
कुल होम क्वारंटीन 1073
लॉकडाउन उल्लंघन के केस 61
आरोपी बनाए गए 244
कोट
जमातियों की वजह से शामली जिला कोरोना के मामले में संवेदनशील माना जा रहा है। जिले के तीन पॉजिटिव केस जमातियों के ही हैं। बेहतर होगा कि ये लोग खुद आकर अपनी जांच कराएं। ताकि दूसरों तक संक्रमण न फैले। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed