फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The faces of the handicapped blossomed after getting tricycles and cycles

ट्राइसाइकिल व साइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

Sat, 04 Dec 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The faces of the handicapped blossomed after getting tricycles and cycles
शामली विकास भवन में विश्व दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रत प्रस्त? - फोटो : SHAMLI
शामली। विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गन्ना मंत्री सुरेश राणा व एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व साइकिल वितरित की। गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार की ओर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों का जीवन सुगम बनाने के उद्देश्य से 59 दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए चिन्हांकन किया गया। उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना मंत्री सुरेश राणा व एमएलसी वीरेंद्र सिंह संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री व एमएलसी ने 140 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया। श्रम विभाग की ओर से संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को 70 साइकिल का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की टूलकिट योजना में 5 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग पायल कश्यप व कुलदीप आर्य को समाज सेवा के क्षेत्र में और तीन दिव्यांगजन जिसमें अंकित कुमार, विकास कुमार व शारिक अली को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को दिया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पैरा ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें दिव्यांग विजेता खिलाड़ियों को भी एक बड़ी धनराशि से सम्मानित कर मिसाल पेश की है। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग जनों में एक विशेषता होती है, इसलिए वह हमेशा मन की मजबूती ओर हौसले के साथ जीवन यापन करें। सरकार ने दिव्यांग पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, सहायक श्रम आयुक्त संतोष अग्रहरि, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed