फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The entire day was spent getting ready.

Shamli News: सजने-संवरने में बीता पूरा दिन

Thu, 29 Oct 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 29 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The entire day was spent getting ready.
शहर के नाला पटरी ​​स्थित पार्लर में सजने-संवरने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संचालिका
शामली। करवा चौथ पर सजने-संवरने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। बुधवार को शहर के ब्यूटी पार्लरों में मेकअप, फेशियल, ब्लीच, थ्रेडिंग, वैक्स और हेयर स्टाइल कराने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। वहीं बाजारों में मेहंदी लगवाने के पर भी महिलाएं की भीड़ रहीं।
विज्ञापन

नया बाजार के मुख्य मार्ग पर सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस बार थ्रीडी डिजाइन की मेहंदी की मांग रही, जिसकी कीमत करीब 2500 रुपये बताई गई। वहीं एक हाथ पर कोहनी तक मेहंदी लगाने के 200 रुपये और दोनों हाथों के 400 रुपये तक लिए गए।
विज्ञापन

पार्लर संचालिका रश्मि व अनिता ने बताया कि करवा चौथ के चलते इस बार कारोबार अच्छा रहा। महिलाएं सुबह से ही शहर के अलग-अलग पार्लरों में फेशियल, ब्लीच, मेअकप कराने में जुटी रही। पार्लर संचालिकाओं ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर निकाल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n साड़ियों और चूड़ियों की दुकानों पर रही भीड़ : शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, नया बाजार, बड़ा बाजार और हनुमान रोड पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सूरत की साड़ियों के साथ कटक सिल्क, इचलकारी सिल्क, पचनिमा, कांजीवरम, मैसूर की साड़ियों की मांग रही।

महिलाओं ने कपड़ों और शृंगार के सामान की खरीदारी की। बाजारों में चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ नजर आई।

शहर के नाला पटरी स्थित पार्लर में सजने-संवरने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संचालिका

शहर के नाला पटरी स्थित पार्लर में सजने-संवरने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संचालिका

शहर के नाला पटरी स्थित पार्लर में सजने-संवरने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संचालिका

शहर के नाला पटरी स्थित पार्लर में सजने-संवरने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संचालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed