{"_id":"6157546b8ebc3e334a5ec1e8","slug":"the-driver-of-the-additional-magistrate-attacked-the-businessman-shamli-news-mrt5587932191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल मजिस्ट्रेट के चालक ने व्यापारी पर बोला हमला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिशनल मजिस्ट्रेट के चालक ने व्यापारी पर बोला हमला, हंगामा
विज्ञापन
कांधला में रेलवे रोड पर जाम लगाने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते लोग।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के चालक ने व्यापारी पर बोला हमला
कांधला (शामली)। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ के जनसमस्या सुनने के दौरान उनके चालक ने एक व्यापारी पर हमला बोल दिया। जिससे व्यापारी की आंख में गंभीर चोट आई। इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दुकानें बंद कर दी। व्यापारी परिवारों की महिलाएं और बच्चे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामला शांत हुआ।
जाट कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल की आवास में टायर की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एडिशन मजिस्ट्रेट व पालिका के प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह व्यापारियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे व्यापारी अमित अग्रवाल ने कहा कि आप अतिक्रमण तो हटवा रहे हो, सड़क के गड्ढे भी भरवा दो। जिस पर प्रभारी ईओ की गाड़ी का चालक शाद अमित अग्रवाल से उलझ गया। आरोप है कि चालक ने व्यापारी पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान व्यापारी की आंख में चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
व्यापारी पर हुए हमले की सूचना पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कस्बे के सभी बाजार बंद हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अमित अग्रवाल पर की पत्नी अनीता अन्य महिलाओं के साथ पहुंची। महिलाओं और बच्चों ने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर रेलवे रोड जाट कॉलोनी में छोटी नहर पुल पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंच कर तहरीर दी और गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर जाम की सूचना पर एसडीएम कैराना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी महिलाओं के साथ नोकझोंक हुई। महिलाओं का कहना था कि जब तक आरोपी जेल नहीं जाएगा वह धरने से नहीं हटेंगी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी व व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सचिन गोयल ने एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम ने धरने पर बैठी महिलाओं को बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी के अपशब्द कहने पर चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर दी है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष से वार्ता की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने डीएम से फोन पर वार्ता की। डीएम ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांधला में हमले में घायल व्यापारी अमित।- फोटो : SHAMLI