फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dog nipped while molesting the woman

UP: महिला से छेड़छाड़, पालतू कुत्ते ने आरोपी को नोंच-नोंचकर किया ये हाल, जानें- पूरा मामला

Fri, 23 Sep 2022 02:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

महिला से छेड़छाड़ करने पर पालतू कुत्ते ने आरोपी को नोंचकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया।

विज्ञापन
The dog nipped while molesting the woman
शामली में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान महिला के पालतू कुत्ते ने आरोपी को नोंचकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने उससे अभद्रता कर भगा दिया।

विज्ञापन


अहमदगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला सोमवार रात अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुस गया। महिला ने आरोपी को धमकाया तो वह छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसका पालतू कुत्ता आरोपी पर टूट पड़ा। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उससे अभद्रता की। महिला पर दबाव बनाने के लिए आरोपी से तहरीर ले ली। चौकी प्रभारी कमल किशोर का कहना है कि घटना ढाबे की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला से अभद्रता का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि

ठीक कर दो महिला का दिमाग
पीड़ित महिला जिस समय पुलिस चौकी पहुंची तो आरोपी हिरासत में था। पीड़िता का आरेाप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस हिरासत में ही महिला को धमकाया और पुलिस को ऑफर दिया कि पांच रुपये लाख ले लो और महिला का दिमाग ठीक कर दो। जिसकी पीड़िता के पति ने वीडियो बना ली। लेकिन पुलिसकर्मियों ने फोन छीनकर उसे डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed